सारठ: CHC के डॉक्टर ने घायल बाइक चालक को 'ब्रॉट डेथ' कहा, पोस्टमार्टम की तैयारी में चितरा पुलिस, परिजन भी पहुंचे
चितरा पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को ब्रॉट डेथ घोषित करने पर शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। मृतक खागा थाना के श्रीरामपुर गांव का बाबूसर हेंब्रम बताया गया। पुलिस ने कहा कि थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव के पास बराज के कनाल रोड में बाबूसर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। कई परिजन भी CHC पहुंचे हुए थे।