झांसी: झांसी में MBBS छात्रा के सामने न्यूड हुआ युवक, स्कूटी से पीछा कर क्लास तक पहुंचा, गर्ल्स हॉस्टल के पास भी की अश्लील हरकत
Jhansi, Jhansi | Oct 9, 2026 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के सामने एक युवक ने कपड़े उतार दिए। वह अश्लील इशारे भी करने लगा। घटना गुरुवार सुबह की है। छात्रा हॉस्टल से क्लास के लिए जा रही थी। तभी युवक स्कूटी से उसका पीछा करते हुए क्लास तक पहुंच गया। उसने छात्रा को रोककर अभद्रता की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने अपने कपड़े उतार दिए।