टाटीझरिया: टाटीझरिया के बौधा में हाथी ने फसल रौंदी, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
टाटीझरिया के बौधा में हाथी ने फसलें रौंद डाला है। किसानों की मेहनत पर एकबार फिर से पानी फिर गया। रात के अंधेरे में घुसा हाथी, सुबह खेत पहुंचे किसानों के उड़े होश; मुआवजे की मांग तेज। टाटीझरिया प्रखंड के बौधा गांव में एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथी ने खेत में लगी तैयार फसलों को रौंदकर नष्ट कर दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।