शिवपुरी नगर: ठकुरपुरा के सीरियर बालक छात्रावास में अधीक्षक से परेशान छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे, नाश्ते में निकल रहे कीड़े
शासकिय अनुसूचित जाति सीरियर बालक छात्रावास ठकुरपुरा के छात्रों ने बताया की छात्रावास के अधीक्षक शिवदयाल वर्मा द्वारा मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है एवं हॉस्टल में छात्रों को ठीक प्रकार से खाना मीनू अनुसार नहीं दिया जाता है नाश्ते में कीडे तक निकल रहे है. छात्रावास में बने शौचालय में गन्दगी रहती है एवं पीने के पानी की टंकी बनी हुई है वह भी साफ नहीं है