शिवपुरी नगर: बगेदरी अब्बल गांव में युवक ने खांसी की दवाई समझकर कीटनाशक पी लिया, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
हेमंत निवासी बगेदरी अब्बल थाना करैरा ने बताया कि सोमवार की रात उसके जीजा काशीराम निवासी पडरा थाना पिछोर ने अपनी ससुराल में खांसी की दवाई समझकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई उन्हें इलाज के लिए करेरा फिर मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।