शिवपुरी नगर: खजूरी में दो लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
खजूरी गांव के रहने वाले अशोक रजक उम्र 58 साल ने जानकारी देते हुए बताया की आज सोमवार की सुबह 9 बजे एसपी गांव की 2 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।