मानपुर: थाना इंदवार में पुलिस हिरासत से लूट का आरोपी फरार, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
Manpur, Umaria | May 21, 2026 इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पनपथा-पलझा सड़क मार्ग मे एक सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लूट के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।