हज़ारीबाग: हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस ने शुरू किया जागरूकता और नो-पार्किंग अभियान
हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने विशेष जागरूकता और नो-पार्किंग अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। त्रिमूर्ति चौक से झंडा चौक तक नो-पार्किंग और सड़क सुरक्षा का प्रचार किया गया। साथ ही मुख्य मार्गों पर कार्रवाई कर नियम तोड़ने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।