सहजनवा: सहजनवा इलाके के चोरमा नाले के पास हुई बाइक दुर्घटना में घायल दूसरे किशोर की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में घायल हुए 17 वर्षीय अचिन सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। अचिन मुजौली चढ़राव के रहने वाले थे। घटना गुरुवार की शाम को भक्सा गांव के पास हुआ था। अचिन अपने साथी राज सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे। उनकी बाइक एक गाय से टकरा गई थी। इस हादसे में राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।