जमुई: लवकुश गैस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मां और मासूम पुत्र घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 जमुई- खैरा मुख्य मार्ग पर लव कुश गैस एजेंसी के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार मां और मासूम पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी और उनके मासूम पुत्र शामिल है।