जमुई: सोनो में पत्नी से झगड़ा के बाद नाराज पति ने खाई जहरीली पदार्थ, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 सोनो में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज पति रंजीत कुमार वर्णवाल ने आत्महत्या की नीयत से बुधवार को जहरीली पदार्थ खा ली। जब युवक की तबियत बिगड़ने लगी तो इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई। उंसके बाद परिजन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।