जमुई: कचहरी चौक सहित अन्य इलाके में यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान तीन दर्जन वाहनो से वसूला एक लाख रुपए का जुर्माना
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 शहर के कचहरी चौक सहित अन्य इलाके में यातायात थाना अध्यक्ष आर एन अकेला के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ो वाहनों की जांच की गई। जिसमें तीन दर्जन वाहन चालकों से एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वैसे लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई ।