मुगलसराय: बरौली ग्राम सभा में भूमि समतलीकरण के नाम पर अवैध मिट्टी खुदाई का आरोप, जांच की मांग तेज
बरौली ग्राम सभा में भूमि समतलीकरण कार्य की आड़ में अवैध मिट्टी खुदाई और ढुलाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने तस्वीर और वीडियो के आधार पर आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। इस पर शनिवार दोपहर 12 बजे को खनन अधिकारी प्रदीप राज ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा।