चरपोखरी: मजदूर दिवस पर चरपोखरी में गरजा हुंकार, मजदूरों को एकजुट होने का किया गया आह्वान
चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय पर मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 के करीब मजदूरों द्वारा जोरदार मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लेकर अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। मार्च के दौरान वक्ताओं ने मजदूरों की एकता पर जोर देते हुए उन्हें संगठित होने का आह्वान किया।