श्योपुर: शनि जयंती पर शहर के शनि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, तेल चढ़ाकर किया गया पूजन
श्योपुर। शहर में मंगलवार को शनि मंदिरो पर शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर शनि मंदिरो पर भक्तो ने तेल चढ़ाया और पूजन अर्चन कर भगवान शनि से संकट को दूर करने की कामना की। इस मौके पर मंगलवार को रात्रि 7 बजे शनि मंदिर पर महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।