बोध गया: वर्मा से बोधगया पहुंचे बौद्ध श्रद्धालु, महाबोधि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
Bodh Gaya, Gaya | Nov 10, 2026 बोधगया में वर्मा से दर्जनों बौद्ध श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में मंगलवार की सुबह 10 बजे विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध को कमल का फूल अर्पित किया। इसके बाद पवित्र बोधि वृक्ष की परिक्रमा कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।