बांका: रजौन बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Banka, Banka | May 20, 2026 बांका जिले के रजौन बाजार केसरी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास से बाइक चोरी होने का मामला बुधवार की शाम 5 बजे सामने आया है।पीड़ित तिलकपुर निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक से बाजार खरीदारी करने आए थे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास बाइक खड़ी कर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दुकान में चले गए। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।