सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के विरहट गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक को किया गया रेफर
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के विरहट गांव के पास दो तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 32 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।