🚩 रुद्रप्रयाग पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सरकार पर साधा निशाना
📍 बद्रीनाथ धाम से शुरू हुई न्याय यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
उत्तराखंड में कांग्रेस की न्याय यात्रा का सफर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बद्रीनाथ धाम से शुरू हुई न्याय यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, चंदा चोरी के आरोपों, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
🔴 न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को जनता के बीच उठाने में जुटी है। अब देखना होगा कि कांग्रेस के सवालों पर प्रदेश सरकार की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
📲 खबर को शेयर करें और जुड़े रहें ताजा अपडेट्स के लिए।
#Rudraprayag #Congress #NyayYatra #GaneshGodiyal #UttarakhandNews #AnkitaBhandari #BadrinathDham #UttarakhandPolitics
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 23, 2026