गुलाना: राजगढ़ से उज्जैन जा रहे कांवड़ यात्रियों का अकोदिया की धर्मशाला में किया स्वागत, धर्म का काम करो, फायदा ही फायदा:
राजगढ़ से उज्जैन जा रहे कांवड़ यात्रियों का अकोदिया धर्मशाला में बुधवार दोपहर 3 बजे सामाजिक कार्यकर्ता अरुण शर्मा बाबा ने स्वागत किया। भोजन व स्वल्पाहार कराकर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए अरुण बाबा ने कहा, "जीवन में दोस्ती, रिश्तेदारी और मोहल्ले से नुकसान खाया, पर जब से धर्म का काम शुरू किया तब से फायदा ही फायदा है। धर्म करते रहो, कभी नुकसान नहीं