बबेरू: बबेरू में धूमधाम से निकली दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, घसिला तालाब में हुआ विसर्जन
Baberu, Banda | Oct 21, 2026 बबेरू कस्बे मे नवरात्र महोत्सव के समापन पर बुधवार को सभी दुर्गा प्रतिमाओं का अतर्रा रोड स्थित घसिला तालाब में विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर देवी भक्त झूमते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वही सभी दुर्गा प्रतिमाओं को नव के माध्यम से एक-एक करके विसर्जन किया गया।