मड़ियाहू: डौडी गांव में वृद्ध अधिवक्ता की संदिग्ध मौत, पांच लोगों पर हत्या का आरोप
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के डौडी गांव में शुक्रवार को वृद्ध अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के एक कमरे में अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे प्रितेश कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई ह