कोरबा: फिर चला निगम का बुलडोजर, महाराणा प्रताप चौक के पास हटाए गए ठेले-गुमटियां, ग्रीन कॉरिडोर निर्माण की तैयारी
Korba, Korba | May 23, 2026 कोरबा के महाराणा प्रताप चौक, बुधवारी बाजार के आसपास नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, जहां सड़क किनारे लंबे समय से लगे ठेले, गुमटियां एवं अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।