बरेली: जर्जर दीवार गिरने से बाल-बाल बचा हादसा, अनाथालय ने डीएम बरेली से विद्यालय खाली कराने की मांग की
बरेली में अतिवृष्टि के बीच जर्जर घोषित विद्यालय भवन की करीब 40 फीट लंबी और लगभग 10 फीट ऊंची दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। मामला आर्य समाज अनाथालय की संपत्ति पर संचालित कालीचरण डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है। आर्य समाज अनाथालय प्रबंधन ने जिलाधिकारी को पत्र देकर विद्यालय भवन खाली कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर निगम के नगर