प्रतापगढ़: बासलाई में घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया मासूम, हालत गंभीर
प्रतापगढ़। जिले के बासलाई गांव में घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों के अनुसार घायल बालक रितिक 8 साल पिता सुभाष है, जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए रतलाम ले जाया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को मौखिक एवं लिखित रू