डूंगरपुर: वासुवा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के वासुवा गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक सुखदेव मनात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक दो दिन पहले ही अहमदाबाद से अपने घर लौटा था, जहां वह मजदूरी करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचाया।