पूरनपुर: कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन कर भाकियू ने नोएडा में गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने वुधवार 12 बजे धरना प्रदर्शन करते हुए नोएडा में गिरफ्तार किसानों की रिहाई व जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि गौतम बुद्धनगर व नोएडा के किसान अपनी जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर शांति पूर्ण ढंग से आन्दोलन कर रहे थे।