पूरनपुर: चीनी मिल के पास हाइवे पर गिरकर बाइक सवार 2 लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
मुजफ्फरनगर के रहने वाले राज नारायण पुत्र शिवचरण ने बताया। कि वह गांव के ही रहने वाले अरुण पुत्र हर प्रसाद के साथ बाइक से पूरनपुर किसी काम से आ रहे थे। सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन को देखकर बाइक सवार घवरा गए और बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।