पूरनपुर: सीएचसी में पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन को किया गया स्थापित, जल्द ही गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने वाली है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई। इंजीनियर ने उसे सेट कर अल्ट्रासाउंड करने के लिए तैयार किया। अब उसे चलाने किए ट्रेंड संचालक का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल में उसे चलाने के लिए किसी भी कर्मचारी के पास योग्यता नहीं है।