पूरनपुर: पताबोझी गांव में पति ने पत्नी की पिटाई कर बच्चों सहित घर से निकाला, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी की रहने वाली मिथलेश पत्नी अरविंद कुमार ने बताया। कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में अपने बच्चों और पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताड़ित करता है। आरोप है कि अपनी माँ वेला देवी के कहने पर गालीगलौज व मारपीट कर पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है