बहोरीबंद: सिहुंडी के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण धान के खेत में उतरे, स्कूल तक सड़क की मांग की, बोले- सड़क नहीं तो स्कूल आना बंद
सिहुंडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहुंडी तक पहुंचने के लिए पक्की और सुगम सड़क नही होने से परेशान छात्र-छात्राओ एवं ग्रामीणो ने अनोखे तरीके से विरोध जताया ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने धान की रोपाई करते हुए स्कूल तक बेहतर सड़क निर्माण की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे स्कूल नहीं आने के लिए मजबूर है