डौण्डीलोहारा: फर्श पर सो रही 6 साल की मासूम को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हातोद में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जहरीले सांप के काटने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, डिंपल चौहान (उम्र 6 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ घर के फर्श पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे के आसपास उसे जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी।