साहिबगंज: संथाल परगना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक पहुंची पुलिस लाईन मैदान, लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक
संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ए विजया लक्ष्मी शुक्रवार को पुलिस लाईन मैदान पहुँची। जहां IG के पहुंचने के बाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ओनर देते हुए उनका स्वागत किया। उधर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में आईजी ए विजयालक्ष्मी ने एसपी सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।