साहिबगंज: अभिनव श्री होटल में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने की प्रेसवार्ता, कहा JMM पार्टी में रहते हुए लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
शहर के अभिनव श्री होटल में शुक्रवार को बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रेसवार्ता की। जहां उन्होंने कहा कि वे जेएमएम पार्टी में रहते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लडेंगे। वही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने यहां के वर्तमान सांसद का चेहरा पिछले 10 वर्षों से नहीं देखा है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिलेगा