रामगंजमण्डी: चेचट-मोड़क रोड से सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, 320 रुपए व सट्टा उपकरण बरामद
चेचट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 320 रुपए की सट्टा रकम और सट्टा उपकरण बरामद किए। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कार्रवाई एचपी पेट्रोल पंप के सामने, मोड़क रोड चेचट पर की गई। यहां भैरूलाल सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते मिला।