यूपी में एक लाख और पुलिस जवान होंगे भर्ती, वाराणसी में सीएम योगी ने किया ऐलान
यूपी में अगले 2 साल के भीतर एक लाख पुलिस जवान भर्ती होंगे। यह ऐलान सीएम योगी ने रविवार को वाराणसी में किया। भाजयुमो की कार्यशाला में उन्होंने कहा- कोई जाति या धर्म से देश से बड़ा नहीं है। लेकिन, आप देख रहे हैं कि कैसे-कैसे षड्यंत्र हो रहे हैं। जिन्होंने सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न किया, वो आज फिर से नकाब पहनकर गुमराह करने की मुद्रा में आ गए हैं।