अस्सी घाट पर झारखंड निवासी युवक गंगा में नहाते समय डूबा, परिजनों में मचा कोहराम
भेलुपुर थाना अंतर्गत अस्सी घाट पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक झारखंड निवासी बॉबी नामक एक युवक गंगा में डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने उन सभी को मना किया लेकिन युवक ने बताया कि हम साहनी है नहीं डूबेंगे। जिसके बाद पुलिस ने चेतावनी दी कि बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करिए।