वाराणसी के खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर फावड़े से किया हमला, व्यक्ति हुआ घायल
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के खूर्द गांव में मकान निर्माण के दौरान एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब रंजीत यादव के चाचा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रंजीत यादव के अनुसार, इस दौरान महेन्द्र यादव, रामकेश यादव, रोहित यादव, प्रमोद यादव, और लाल बहादुर यादव सहित पांच व्यक्तियों ने हमला किया।