चित्रसेनपुर में जल निगम में बैटरी और इन्वर्टर हुए चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
वाराणसी के ग्राम लेडूआई में जल निगम के परिसर में चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए जल निगम के परिसर में लगे 10 बैटरियों के तार काटकर चोरी कर लिए। इसके अलावा, परिसर में लगे सोलर पैनल के तार भी चोरों के हाथों से नहीं बच पाए। चोरों ने परिसर में रखे इन्वर्टर को भी गायब कर दिया।