कंडाघाट: साधुपुल में पर्यटकों ने अश्वनी खड्ड में उतारी कार, पानी में फंसी कार को JCB की मदद से निकाला गया; पुलिस कर रही जांच
साधुपुल में पर्यटकों के एक समूह ने नियम कायदों की परवाह किए बिना अश्वनी खड्ड में अपनी कार उतार दी। जब पानी का बहाव तेज होने लगा और कार धीरे-धीरे बहने लगी तो उस समय पर्यटक घबरा गए और जान बचाकर कार से बाहर कूद गए मगर कार खड्ड में ही फंस गई जिसे देखते हुए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई और जेसीबी की मदद से इस गाड़ी को वहां से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।