मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर का सख्त एक्शन: लापरवाही पर पशु अस्पताल के डॉ. दीपक तिवारी निलंबित
मुरैना में कर्तव्य में लापरवाही और अनियमितताओं पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए पशु सहायक शल्य चिकित्सक डॉ.दीपक तिवारी को निलंबित कर दिया है।जांच में सामने आया कि वे नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे और मेडिकल अवकाश में भी गड़बड़ी पाई गई।कई स्मरण पत्रों के बाद भी सुधार नहीं हुआ।कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में सख्त गया।