कोलायत: कोलायत तहसील गेट के बाहर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने जारी किया फोटो, शव मोर्चरी में रखा
कोलायत तहसील गेट के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति अचानक चलते-चलते सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस उसे तत्काल उपजिला अस्पताल कोलायत लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।शव मोर्चरी में रखा है