चानन: किऊल थाना पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव से 5 वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 2:30 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक मामले मरहूम मोहम्मद अनवर के दो पुत्रों कुर्की वारंटी मोहम्मद नेपो एवं मोहम्मद सबीर को, राजो यादव के पुत्र इश्तिहार वारंटी प्रकाश यादव को,NBW वारंटी गांगुली कुमार उर्फ गंगो तथा गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है.