परवलपुर थाने में जनता दरबार आयोजित, जमीनी विवाद के 6 में से 2 मामलों का हुआ निष्पादन
परवलपुर थाने में शनिवार कि दोपहर 12:30 बजे के करीब साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमें जमीनी विवाद से जुड़े कुल छह आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,जबकि शेष चार मामलों के समाधान के लिए अगले शनिवार को पुनः बुलाया गया है।इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के अंचलाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसा