Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

*बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और BDO नीरज कुमार के देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व।।* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव औरंगाबाद (बारुण): बारुण प्रखंड में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार को पूर्ण शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो गया। प्रशासन और पुलिस की सतर्क निगरानी के कारण किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार एवं बारुण थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरंतर भ्रमण किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।। मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस सहित सभी धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी लगातार निगरानी और गश्त के कारण पूरे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहा।। *प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार* ने कहा, “मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने में स्थानीय जनता का बहुत सहयोग रहा है। मैं सभी से अपील करता हूं कि आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।” *थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार* ने बताया, “पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आम लोगों के सहयोग से मोहर्रम का यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।” स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सजगता और उचित सुरक्षा व्यवस्था के कारण पर्व बिना किसी बाधा के मनाया गया।। *नगर पंचायत बारुण वार्ड पार्षद 03 इरशाद अली, पार्षद प्रतिनिधि रिजवान इदरीशी 02, तथा पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू अंसारी 06* अपने बारुण प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा बारुण प्रखंड में मोहर्रम का यह शांतिपूर्ण आयोजन साम्प्रदायिक सद्भाव का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ प्रशासन का कार्य काफी सराहनीय रहा।।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 27, 2026

MORE NEWS