चमोली: उत्तराखंड आंदोलनकारियों को ₹20,000 प्रति माह सहायता, 30 वर्षों से शय्या ग्रस्त अमित ओबेरॉय की पीड़ा को माना गया
1995 के उत्तराखंड आंदोलन में गंभीर रूप से घायल अमित ओबेरॉय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹20,000 मासिक सहायता राशि मंजूर की है। आंदोलनकारियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री और सूचना महानिदेशक का आभार जताया। यह राहत उन सभी संघर्षरत आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण मद्द्द है।