खंडवा नगर: खंडवा में अवैध चर्बी कारखाने को जमींदोज करने की कार्रवाई, निगमकर्मी संकरी गली में सब्बल-हथौड़े से तोड़ रहे दीवारें
खंडवा शहर के इमलीपुरा इलाके में रहवासी बस्ती के बीच संचालित अवैध चर्बी बनाने वाले कारखाने पर आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। संकरी गलियों के बीच स्थित इस भवन तक बुलडोजर नहीं पहुंच पाने के कारण निगम कर्मचारियों ने सब्बल और हथौड़ों की मदद से तोड़ा