डेगाना: डेगाना पुलिस ने राजूराम हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Degana, Nagaur | Mar 27, 2024 नागौर की डेगाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 इनामी आरोपी सुनिल, मनीष, महेन्द्र, सुरेश, रामचंद्र, गोपाल तथा बलदेव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 22 अगस्त 2023 की रात्रि में सुनियोजित तरीके से परिवादी तथा उसके साथियों का पीछा कर जान से मारने की नीयत से मारपीट की और डम्पर की टक्कर मारकर राजूराम की हत्या कर दी।