डेगाना: डेगाना शहर में अपनी मांगों को लेकर संस्कृत शिक्षक संघ ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Degana, Nagaur | Mar 12, 2024 डेगाना शहर मे संस्कृत शिक्षक संघ ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि राज्य सरकार स्तर से एवं सक्षम स्तर पर समय-समय पर जारी निर्देशों एवं आरपीएससी द्वारा बार-बार पदोन्नति के लिए तिथि निर्धारण के बाद भी संस्कृत शिक्षा विभाग में विभिन्न संवर्गों की पदोन्नतियां लंबे समय से लंबित चल रही है।