डेगाना: दासावास में अवैध खनन के खिलाफ थांवला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी व 3 डंपर किए जब्त
Degana, Nagaur | Mar 13, 2024 नागौर के डेगाना क्षेत्र के दासावास गांव की सरहद पर अवैध रूप से बजरी खनन करने के मामले में थांवला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीन व तीन डंपर को पुलिस ने जब्त किया । वहीं आपको बता दें कि दासावास सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार अवैध बजरी खनन की शिकायते मिल रही थी जिस पर बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई कर दो जेसीबी व तीन डंपर को जब्त किया है ।